नई दिल्ली। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। आसमान में अद्भुत सूरत का अद्भुत रूप दिख रहा है। 26 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर भारत पर भी है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जितनी देर तक चंद्रमा सूर्य को कवर करता है ग्रहण का असर होता है। ग्रहण के दौरान कुछ ही देर के लिए चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढ़क देता है। ये समय ग्रहण का सबसे खास प्रभावकारी समय होता है। साल 2019 का ये आखिरी सूर्य ग्रहण 296 सालों के बाद दुर्लभ संयोग लेकर आया है।
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण