लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुलायम को पेट में तकलीफ है। सपा संरक्षक बीते काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह का हाल ही में 81वां जन्मदिन मनाया गया है। वे बीते छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया किमुलायम सिंह को पेट में दर्द था। उनके शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।