नई दिल्ली .नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शाहीन बाग से शुरू हुआ विरोध जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस द्वारा जबरन घुसकर कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट करने के विरोध में जामिया, जवाहर लाल नेहरू और दिल्ली विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र आईटीओ के पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन में कई शिक्षक भी शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लोग नारेबाजी करते नजर आए।
- वहीं जामिया नगर में तनावपूर्ण हालात सूत्रों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई तथा आंसू गैस के धुएं से दम घुटने के कारण एक छात्र की मौत हो गई है हालांकि पुलिस अधिकारी ने किसी की मौत से इनकार किया है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने कोई फायरिंनहीं की। कांग्रेस ने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ पुलिस कारवाई की निंदा करते हुए रविवार को गृह मंत्रालय से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
जामिया नगर इलाके की कॉलोनियों में उपद्रवी छिप गए, जो लगातार पथराव कर रहे हैं। इन्हें काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। इस घटना में पुलिस की ओर से फायरिंग नहीं की गई।
- यहां कोई दिखा दे कि कोई पत्थरबाजी हुई है। पुलिस आसूं गैस भी छोड़ रही थी, वे लाठी मारते चले आ रहे थे। हमारे छात्र लाइब्रेरी और डिपार्टमेंट में थे। संडे को भी खुलता है। जामा मस्जिद और गर्ल हॉस्टल के बाहर जाकर मारा है। - वसीम अहमद खान, चीफ प्रॉक्टर-जामिया यूनिवर्सिटी
शाहीन बाग, ओखला अंडरपास से सरिता विहार, मथुरा रोड के दूसरी तरफ न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रोड दोनो तरफ से प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक कर दिया जिसकी वजह से उस रास्ते को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन चालकों को लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि रिंग रोड, आश्रम, बारापुला सहित आसपास की सड़क पर लोग घंटो फंसे रहे। तो दूसरी तरफ एक-एक करके दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे के बीच दक्षिण दिल्ली के 8 मेट्रो स्टेशन पब्लिक के लिए बंद किए गए।
दिल्ली शाहीन बाग पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस ने 3:10 बजे ओखला अंडरपास से सरिता विहार का रास्ता बंद करने की जानकारी देने के साथ इस रास्ते को ना अपनाने की सलाह दी। फिर करीब 4 बजे न्यू फ्रेंड्स कालोनी की दोनो तरफ की सड़क प्रदर्शनकारियों ने बंद कर द
हिंसक प्रदर्शनों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इनमें कई वरिष्ट पुलिसकर्मी भी घायल हुए। साउथ-ईस्ट जिला के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी (दक्षिण), 2 एसीपी, 5 एसएचओ, कुछ इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए। हेड कांस्टेबल मकबूल अहमद को सिर में चोटऔर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।
जसोला विहार-शाहीनबाग, सुखदेव विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला, आईटीओ, आईआईटी, दिल्ली गेट, प्रगति मैदान, वसंत विहार, मुनिरका, आरके पुरम, पटेल चौक, विश्वविद्यालय, जीटीबीनगर, शिवाजी स्टेडियम और मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट घंटों तक बंद रही।
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है भारत के मुसलमान देश के साथ है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा। सिसोदिया ने भाजपा पर पुलिस से बसों में आग लगाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधिकरी ने बताया कि पुलिस कर्मी बस में आग बुझाने के लिए पानी डाल रहे थे। बीजेपी दिल्ली में आग लगवा रही है। आप किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ हैं। ये बीजेपी की घटिया राजनीति है।