नई दिल्ली. उत्तर भारतमें सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 118 साल में दूसरी बारदिसंबर के महीने में इतनी सर्दी पड़ी है। ,जबकि दिसंबर 2019 में अभी तक औसत तापमान 19.85 रहा है।
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने भास्कर कोबताया कि 1997 के बाद 22 साल में पहली बार दिल्ली में इतनी सर्दी पड़ी है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 23 डिग्री है, जबकि दिसंबर 1997 में यह 17 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल दिसंबर के शुरुआती 26 दिन का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री है और औसत तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।
- दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। 21 गाड़ियां देरी से चल रही हैं।