प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के बाद से ही उत्‍तर प्रदेश के लगातार दौरे कर सूबे की योगी आदित्‍यनाथ सरकारपर हमलावर हैं।

लखनऊपहले सोनभद्र और अब लखनऊ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के बाद से ही उत्‍तर प्रदेश के लगातार दौरे कर सूबे की योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर हमलावर हैं। लखनऊ की घटना के बाद कई लोगों ने प्रियंका गांधी पर सवाल उठाए लेकिन एक सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस नेता ऐसा कर रही हैं। दरअसल, प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति और जनाधार ज्यादा नहीं है। इसी वजह से प्रियंका समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से पहले योगी सरकार पर हमला बोलकर जनता का ध्यान खींचने की रणनीति पर अमल कर रही हैं।



  • प्रियंका ने पुलिस ऑर्डर की अवहेलना करने और शनिवार को लखनऊ में एक गिरफ्तार पूर्व IPS अधिकारी के घर तक कई किलोमीटर के मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ सकती है। अखिलेश यादव और मायावती अभी भी CAA-NRC विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य में मारे गए 20 से अधिक लोगों में से किसी के भी घर नहीं गए हैं। दोनों विपक्षी नेताओं ने इसका जिम्मा पार्टी के प्रमुखों नेताओं को सौंप रखा है। वहीं, प्रियंका बिजनौर में दो पीड़ित परिवारों के घर जा चुकी हैं। प्रियंका की रणनीति ने विपक्षी पार्टियों को बैकफुट पर धकेल दिया है।


 

Popular posts
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
नई दिल्ली, रेल मंत्री पीयूष गोयल कहा है राज्यों की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल रही है हर दिन 300 ट्रेनें चलाने को तैयार हैं,
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम