- उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि हिन्दुस्तानी मुसलमानों को राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी एनआरसी से खतरा नहीं है और यह हिन्दुस्तान में लागू होना चाहिए। बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा, 'हिन्दुस्तानी मुसलमानों को एनआरसी से खतरा नहीं है। एनआरसी हिन्दुस्तान में लागू होना चाहिए। असल मामला घुसपैठियों की पहचान का है जो हमारे देश के लिए खतरा है।' उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिये कांग्रेस, ममता, सपा के लिए वोट बैंक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर प्रदेश में घुसपैठियों के वोटर आईडी कार्ड बना रही है।
उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड ने कहा कि हिन्दुस्तानी मुसलमानों को राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी एनआरसी से खतरा नहीं है