खेल भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को श्रीलंका की टीम घोषित की गई। एंजेलो मैथ्यूज की 18 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है। गेंदबाज प्रदीप इंजरी के कारण नहीं चुने गए जबकि शेहान जयसूर्या को बाहर किया गया है। हालांकि टी-20 में श्रीलंका का भारत के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंडिया ने 5 सीरीज जीती। एक सीरीज बराबर रही। यानी श्रीलंकाई टीम हमसे अब तक सीरीज नहीं जीत सकी है।
दोनों के बीच अब तक 16 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया यदि सीरीज के सभी तीन मैच जीत लेती है तो श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 14 मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में होगा।
भारत घर में श्रीलंका से चौथी बार द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा। 2009 में सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। 2016 में टीम इंडिया ने 2-1 से और 2017 में सीरीज 3-0 से जीती थी। घर में हमारे पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने का मौका है।
श्रीलंकाई टीम: लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, गुनातिलका, अविष्का फर्नांडो, राजपक्सा, फर्नांडो, शनाका, मैथ्यूज, डिकेवला, कुशल मेंडिस, हसारंगे, संदाकन, धनंजया, कुमारा, इसरू उडाना, कासुन रजिता।