शाहीन बाग, जिस मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में तहलका मचा रखा है, वहां चल रहा विरोध प्रदर्शन दो घंटे में खत्म हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। आदेश मिलते ही दो घंटे में शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा। कौन अफसर दिल्ली पुलिस के विशेष ऑपरेशन को लीड करेगा, कुल कितने जवान होंगे और दिल्ली पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कितनी बटालियन रहेंगी, ये सब तय हो चुका है। ऑपरेशन में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कितनी होगी, इसका हिसाब किताब लगा लिया गया है। वाटर कैनन, आंसू गैस और फायर सर्विस, ये सब पुलिस की तैयारी का हिस्सा हैं। दिल्ली पुलिस को इंतजार है तो केवल आदेश मिलने का।
इसके अलावा टॉप अफसर खुद भी ग्राउंड पर काम करने वाले कर्मियों एवं दूसरे सूत्रों से सूचनाएं लेते हैं। आईबी रिपोर्ट क्या कहती है, सबसे ज्यादा फोकस इसी पर रहता है। सूत्र के मुताबिक, शाहीन बाग में जो प्रदर्शन चल रहा है, उसकी खुफिया रिपोर्ट नियमित तौर पर एकत्रित की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। आदेश मिलते ही दो घंटे में शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा।