नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं। यह सीट दो मुख्यमंत्रियों को कुल पांच कार्यकाल दे चुकी है। कांग्रेस की शीला दीक्षित यहां से तीन बार जीतीं। तीनों ही बार सीएम बनीं। केजरीवाल 2013 और 2015 में जीते। दोनों ही बार मुख्यमंत्री बने। इस बार जीते तो वे शीला के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। भाजपा से सुनील यादव और कांग्रेस से रोमेश सभरवाल अरविंद के सामने मुख्य चुनौती हैं।