नई दिल्ली.करीब 30 साल से देश की राजधानी की सत्ता से दूर भाजपा

 



नई दिल्ली.करीब 30 साल से देश की राजधानी की सत्ता से दूर भाजपा के लिए इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव उसके सदस्यता अभियान और उनके आंकड़ों कीभी कसौटी होगा। इसका आंकड़ा बड़ा दिलचस्प है। दिल्ली में अभी एक करोड़ 46 लाख वोटर हैं। भाजपा का दावा है कि राजधानी में सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद अभी उसके 62 लाख 28 हजार 172 सदस्य हैं। यानी कुल वोटरों के 42.4% भाजपा सदस्य हैं। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 48 लाख 78 हजार 397 वोट पाकर 67 सीटें जीत ली थीं। इस लिहाज से देखा जाए तो भाजपा के सदस्य ही उसे वोट दे दें तो वह सभी 70 सीटें हासिल कर सकती है।हालांकि, 2015 में भी ऐसा नहीं हुआ था।


दिल्ली कांग्रेस हर तीन साल में संगठन चुनाव के पहले सदस्यता अभियान चलाती है। उसमें पुराने सदस्यों को भी फिर से सदस्यता पर्ची कटानी होती है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सचिव प्रमोद कुमार के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 7 लाख है।





 

Popular posts
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है