उत्तर प्रदेश लखनऊ मुलायम ने कहा- अब पार्टी की कमान नौजवानों के हाथ में शनिवार को हिन्दू युवा वाहिनी भारत पार्टी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
 











 







 

 




लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार कोहिन्दू युवा वाहिनी भारत पार्टी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सुनील सिंह ने अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा अब सही मायने में नौजवानों की पार्टी हो गयी है और इसकी कमान भी नौजवानों के हाथों में है 


समाजवादीपार्टी प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुनील सिंह के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के निष्काषित सीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नहीं सुनील सिंह ने तो अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय भी किया।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी तो नौजवानों की पार्टी है। अब युवा नेता जनता को पार्टी की विचारधारा बताएं। नौजवानों का मैं स्वागत करता हूं, अब तो पार्टी नौजवानों के हाथों में होगी। नौजवान ही सपा का भविष्य है।  हमने कभी भी देश तथा प्रदेश में भेदभाव की राजनीति नहीं की।


इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सुनील सिंह का समाजवादी पार्टी में स्वागत है। मैं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के सभी साथियों का सपा में स्वागत करता हूं। सुनील सिंह के आने के बाद अब चिलम नहीं जलेगी। सुनील सिंह के ऊपर 86 मुक़दमें लगा दिए गए। अपने साथियों के साथ कोई ऐसा करता है। सीएल वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री का भी सपा में स्वागत है।अखिलेश ने आगे कहा कि नागरिकता को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। असम से इसकी शुरुआत हुई और वहीं देखिये क्या हो रहा है। जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे हैं। सुनील सिंह आ गए हैं, अब उनकी नागरिकता पर सवाल उठेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत लोग पार्टी में आने को तैयार हैं। इंतज़ार कीजिए सपा में अभी बड़े नाम आएंगे।








Popular posts
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है