नई दिल्ली .भाजपा में अब संगठन के चुनाव नहीं होंगे, सीधे प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी

 




नई दिल्ली .भाजपा में अब संगठन के चुनाव नहीं होंगे, सीधे प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। भाजपा अगले एक माह के अंदर नया प्रदेश अध्यक्ष ही प्रदेश, जिला और मंडल के पदाधिकारियों की सीधी नियुक्ति करेगा जिससे संगठन को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा निगम, लोकसभा और 2025 में दिल्ली में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी भी संगठन के लक्ष्य में शामिल है


नए प्रदेश अध्यक्ष के दौड़ में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को बताया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों का कहना है कि तिवारी ने तीनों निगम, उसके बाद लोकसभा चुनाव की सातों सीट से पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दर्ज करवाई। विधानसभा चुनाव में भी अपने लोकसभा क्षेत्र से 3 विधायक को जितवाकर विधानसभा में भेजा है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की सारा प्रबंध राष्ट्रीय भाजपा का था, इसलिए हार से उनका लेना नहीं है। इस दौड़ में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता  को भी बताया जा रहा है। विजेन्द्र गुप्ता दूसरी बार विधायक का चुनाव जीतकर आए है। करावल नगर से पांचवी बार जीत कर आए मोहन सिंह विष्ट और बदरपुर विधानसभा से जीते रामसिंह विधूड़ी काफी वरिष्ठ हैं। उनके नाम की भी चर्चा है। 


 



Popular posts
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है