नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी मंगलवार 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।आप के मुख्यालय में जश्न की तैयारियां हैं

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी मंगलवार 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही है। एग्जिट पोल्स की मानें तो आप को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिल सकता है। वहीं, भाजपा का दावा है कि उसे जीत मिलेगी। वो एग्जिट नहीं, एग्जेक्ट पोल्स के नतीजों का इंतजार कर रही है। कांग्रेस भी मैदान में है। लेकिन, उसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो रही। आप के मुख्यालय में जश्न की तैयारियां हैं। हालांकि, बाहर मौजूद मीडिया को फिलहाल कवरेज की इजाजत नहीं है। भाजपा के दिल्ली यूनिट ऑफिस में भी जश्न की तैयारियां हैं। यहां मीडिया कवरेज पर कोई रोक-टोक नहीं है।  


आप के मुख्यालय  पर यहां कोई  बड़ा नेता नहीं मिला। लेकिन, कुछ लोडिंग वाहनों से कुर्सियां, कालीन और साउंड सिस्टम उतारते कार्यकर्ता नजर आए। बिल्डिंग के करीब जाने की इजाजत नहीं है। कुछ चैनलों की ओबी वैन और संवाददाता तैयारियों का जायजा लेने की कोशिश करते हैं। उन्हें फौरन रोक दिया जाता है। इसकी वजह पूछी तो कहा- बड़े नेताओं का आदेश है कि फिलहाल, किसी तरह का कवरेज न करने दिया जाए। 2015 में चुनाव परिणाम के बाद आप नेताओं ने गैलरी में आकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया था। इस बार छत पर पंडाल लगाया गया है। यहीं केजरीवाल समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे।  पिछले चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। स्ट्रॉन्ग रूम जहां ईवीएम रखी गई हैं, वहां आप कार्यकर्ता मौजूद हैं।


दिल्ली भाजपा इकाई के दफ्तर पर है। यहां भी उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आती। भाजपा को भरोसा है कि दिल्ली में एग्जिट पोल्स के नतीजे गलत साबित होंगे और पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बहुत बेहतर साबित होगा। यहां भी डोम तैयार किया जा रहा है। 


दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर मंगलवार को साफ हो जाएगी। लेकिन, कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा अभी से पसरा नजर आता है। न कोई बड़ा नेता है और न ज्यादा कार्यकर्ता। एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस को 2 से ज्यादा सीटें नहीं दी गई हैं। हैरानी की बात यह है कि चुनाव परिणाम अभी नहीं आए हैं लेकिन कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने आप को संभावित समर्थन पर बयान दे दिए। पीसी. चाको ने कहा कि नतीजों के बाद विचार करेंगे। वहीं, पार्टी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने समर्थन की बात को सिरे से ही खारिज कर दिया।


Popular posts
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है