पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का रविवार सुबह उनके निवास पर निधन

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का रविवार सुबह उनके निवास पर निधन हो गया। मुजफ्फरनगर निवासी  गिरिराज किशोर कानपुर में बस गए थे और यहां के सूटरगंज में रहते थे। वह 83 वर्ष के थे। गिरिराज किशोर के निधन से साहित्य के क्षेत्र में शोक छा गया।

किशोर जी के तीन बच्चे दो बेटियां जया और शिवा, एक बेटा अनीश है। एक पोता तन्मय, दो पोतियां ईशा और वान्या हैं। पत्नी मीरा गिरिराज किशोर हैं। सुबह उन्होंने रोज की तरह समय पर नाश्ता किया और लोगों से बातचीत की। फिर अचानक नौ बजे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और साढ़े नौ बजे आवास पर ही उनका निधन हो गया।

गिरिराज किशोर जी ने अपना शरीर दान कर दिया था। इसलिए सोमवार सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज में शरीर दान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। साहित्यकारों में प्रियंवद, अमरीष सिंह दीप, संजीबा, अनीता मिश्रा, डॉ. सुरेश अवस्थी, हरभजन सिंह मेहरोत्रा, संध्या त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता आदि भी पहुंचे।


Popular posts
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है